Jio और Airtel के Netflix सब्सक्रिप्शन वाले टॉप रिचार्ज प्लान्स

चित्र
Jio और Airtel के Netflix सब्सक्रिप्शन वाले टॉप रिचार्ज प्लान्स की पूरी जानकारी आज के डिजिटल युग में Netflix जैसी OTT सेवाएं आम हो गई हैं, और अक्सर लोग अपने मोबाइल रिचार्ज के साथ ही इन सब्सक्रिप्शन का भी फायदा उठाना चाहते हैं। इस ब्लॉग में हम Jio और Airtel के कुछ ऐसे रिचार्ज प्लान्स के बारे में विस्तार से जानेंगे, जिनमें  Netflix सब्सक्रिप्शन शामिल है। साथ ही जानेंगे कि कौन से प्लान किस तरह के यूज़र्स के लिए फायदेमंद हैं। Jio के Netflix वाले रिचार्ज प्लान्स Jio के पास फिलहाल Netflix के लिए दो मुख्य प्लान्स हैं, आज की डेट में जो यूजर्स की ज़रूरतों के हिसाब से डिज़ाइन किए गए हैं। 1. ₹1799 वाला प्लान (Netflix बेसिक) Netflix सब्सक्रिप्शन: बेसिक, जिसमें HD (720p) वीडियो क्वालिटी मिलती है। डिवाइसेस: आप इसे टीवी, कंप्यूटर, मोबाइल या टैब पर लॉगिन कर सकते हैं, लेकिन सिर्फ एक डिवाइस पर एक समय में स्ट्रीमिंग संभव है। इस प्लान में डाटा कुल 254GB मिलता हैं , मतलब डेली 3GB) डाटा आपको मिलेगा ।  5G नेटवर्क पूरी वैलिडिटी में अनलिमिटेड।  कॉलिंग - अनलिमिटेड वॉइस कॉल और साथ SMS की सर्विस में ...

TRAI CNAP Service Kya Hai: अब बिना किसी ऐप के दिखेगा कॉलर का असली नाम, जानिए कैसे करेगा काम

Spam Calls Ka The End! TRAI Ka CNAP Feature Kya Hai Aur Kab Launch Hoga?

TRAI CNAP Service


भारत में मोबाइल यूज़र्स की एक आम समस्या है — अनजान कॉल्स, स्पैम कॉल्स और फ्रॉड कॉल्स। कभी बैंक के नाम पर, कभी लोन ऑफ़र के नाम पर तो कभी लॉटरी के बहाने लोगों को गुमराह किया जाता है। इसी समस्या को हल करने के लिए TRAI (भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण) एक नया सिस्टम ला रहा है, जिसका नाम है CNAP (Calling Name Presentation)। इस नए फ़ीचर के आने के बाद, जब भी आपके फ़ोन पर कोई कॉल आएगी, तो सिर्फ़ नंबर ही नहीं बल्कि कॉल करने वाले का नाम भी स्क्रीन पर दिखाई देगा — वह भी बिना किसी अतिरिक्त ऐप के।

CNAP क्या है? (Calling Name Presentation)

CNAP एक नेटवर्क-आधारित इन-बिल्ट कॉलर आईडी (Caller ID) सिस्टम है, जो सीधे मोबाइल नेटवर्क के ज़रिए काम करेगा। अब तक क्या होता था — जब कोई अनजान नंबर से कॉल करता था, तो सिर्फ़ नंबर दिखता था। नाम जानने के लिए हमें ट्रूकॉलर (Truecaller) जैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन CNAP के साथ ऐसा नहीं होगा। इस सिस्टम में:

  • कॉलर का पंजीकृत (registered) नाम दिखेगा।
  • जो नाम सिम कार्ड लेते समय KYC दस्तावेज़ों में दर्ज कराया गया था, वही नाम सीधे कॉल रिसीव करने वाले के फ़ोन पर दिखाई देगा।
  • सबसे बड़ी बात: इसके लिए किसी भी थर्ड-पार्टी ऐप को इंस्टॉल करने की ज़रूरत नहीं होगी।

CNAP कैसे काम करेगा?

CNAP की कार्यप्रणाली बेहद सरल और सुरक्षित है: जब कोई आपको कॉल करेगा, आपका मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर (Jio, Airtel, Vi, BSNL आदि), अपने डेटाबेस से कॉलर की KYC-वेरिफ़ाइड डिटेल्स चेक करेगा, और कॉलर का प्रामाणिक नाम आपके फ़ोन की स्क्रीन पर भेज देगा। इसका मतलब यह हुआ कि कॉल उठाने से पहले ही आप जान पाएंगे कि कौन कॉल कर रहा है — कोई वास्तविक व्यक्ति, कोई कंपनी या फिर कोई स्पैम कॉलर।

CNAP भारत में कब लागू होगा?

सरकारी और टेलीकॉम रिपोर्ट्स के अनुसार: कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में CNAP का ट्रायल फ़ेज़ पहले ही शुरू हो चुका है। देशभर में इसे पूरी तरह लागू करने की योजना तैयार की गई है। शुरुआती चरण में यह सुविधा 4G और 5G नेटवर्क्स पर उपलब्ध होगी। जैसे-जैसे टेस्टिंग सफल होती जाएगी, इसे अन्य सभी क्षेत्रों और नेटवर्क्स पर विस्तारित किया जाएगा।

CNAP क्यों ज़रूरी है?

आज के समय में भारत में स्पैम कॉल्स, फ़र्ज़ी लोन ऑफ़र्स, लॉटरी और इनाम के नाम पर होने वाले स्कैम्स तेज़ी से बढ़ रहे हैं।  फ़र्ज़ी और फ्रॉड कॉल्स की तुरंत पहचान करना। यूज़र्स को कॉल उठाने से पहले सही और सटीक जानकारी देना। ऑनलाइन और फ़ोन-आधारित वित्तीय धोखाधड़ी को कम करना।  डिजिटल संचार में विश्वास और सुरक्षा को बढ़ावा देना। जब स्क्रीन पर कॉलर का प्रामाणिक नाम दिखेगा, तो लोग बिना सोचे-समझे अनजान कॉल्स उठाने और धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सकेंगे।

प्राइवेसी और सुरक्षा का क्या होगा?

बहुत से यूज़र्स की एक जायज़ चिंता होती है  प्राइवेसी। इसे ध्यान में रखते हुए TRAI ने यह विकल्प दिया है: यदि कोई यूज़र नहीं चाहता कि उसका नाम दूसरों को दिखाई दे, तो वह अपने टेलीकॉम ऑपरेटर के पास CNAP Opt-Out  (सुविधा बंद करने) का अनुरोध दर्ज कर सकता है। यानी CNAP एक वैकल्पिक फ़ीचर होगा, इसके लिए कोई बाध्यता नहीं होगी।


क्या यह फ़ीचर सभी मोबाइल्स में काम करेगा?

शुरुआत में इसकी कुछ सीमाएं होंगी:- 2G नेटवर्क पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। पुराने फ़ीचर फ़ोन्स में इसका सपोर्ट सीमित हो सकता है। नए स्मार्टफ़ोन्स, 4G और 5G डिवाइसेज़ पर इसे पहले रोलआउट किया जाएगा। भविष्य में इसे अन्य नेटवर्क्स और फ़ोन्स तक भी विस्तारित किया जा सकता है।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Jio SIM Permanently कैसे बंद करें? | Jio SIM Close करने का आसान तरीका

Motorola Edge 60 Fusion: Price, Specifications, Features & Review

Motorola Signature: कीमत, स्पेसिफिकेशन्स, कैमरा, बैटरी और फीचर्स