Jio और Airtel के Netflix सब्सक्रिप्शन वाले टॉप रिचार्ज प्लान्स

चित्र
Jio और Airtel के Netflix सब्सक्रिप्शन वाले टॉप रिचार्ज प्लान्स की पूरी जानकारी आज के डिजिटल युग में Netflix जैसी OTT सेवाएं आम हो गई हैं, और अक्सर लोग अपने मोबाइल रिचार्ज के साथ ही इन सब्सक्रिप्शन का भी फायदा उठाना चाहते हैं। इस ब्लॉग में हम Jio और Airtel के कुछ ऐसे रिचार्ज प्लान्स के बारे में विस्तार से जानेंगे, जिनमें  Netflix सब्सक्रिप्शन शामिल है। साथ ही जानेंगे कि कौन से प्लान किस तरह के यूज़र्स के लिए फायदेमंद हैं। Jio के Netflix वाले रिचार्ज प्लान्स Jio के पास फिलहाल Netflix के लिए दो मुख्य प्लान्स हैं, आज की डेट में जो यूजर्स की ज़रूरतों के हिसाब से डिज़ाइन किए गए हैं। 1. ₹1799 वाला प्लान (Netflix बेसिक) Netflix सब्सक्रिप्शन: बेसिक, जिसमें HD (720p) वीडियो क्वालिटी मिलती है। डिवाइसेस: आप इसे टीवी, कंप्यूटर, मोबाइल या टैब पर लॉगिन कर सकते हैं, लेकिन सिर्फ एक डिवाइस पर एक समय में स्ट्रीमिंग संभव है। इस प्लान में डाटा कुल 254GB मिलता हैं , मतलब डेली 3GB) डाटा आपको मिलेगा ।  5G नेटवर्क पूरी वैलिडिटी में अनलिमिटेड।  कॉलिंग - अनलिमिटेड वॉइस कॉल और साथ SMS की सर्विस में ...

Motorola Edge 70 Fusion: 7000mAh Battery, 144Hz Display & Price

Motorola Edge 70 Fusion

Motorola Edge 70 Fusion
आखिरकार Motorola की तरफ से एक नया स्मार्टफोन बहुत जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है,जिसकानाम Moto Edge 70 Fusion होगा। यह Moto Edge 60 Fusion का अपग्रेडेड वर्जन होगा। फोन के लॉन्च से पहले मैं आपको इसके डिजाइन के साथ-साथ एक-एक करके इसके सभी फीचर्स के बारे में बताऊंगा। इस फोन में कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे? इसकी कीमत क्या होगी और लॉन्च डेट क्या होगी ?


इन सभी सवालों के जवाब और Motorola के इस नए Moto Edge 70 Fusion के बारे में पूरी जानकारी | अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, 


डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी

जैसा कि मैंने बताया, यह Moto Edge 60 Fusion का अपग्रेडेड वर्जन होगा। डिज़ाइन के मामले में Motorola ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करता है, इसलिए यहां भी आपको एक क्लीन और प्रीमियम डिज़ाइन देखने को मिलेगा। फोन के बैक साइड में लेदर फिनिश पैनल मिलेगा, जबकि फ्रंट में सेंटर पंच-होल डिस्प्ले दिया जाएगा। आपको फोन का डिज़ाइन कैसा लगा ? अब बात करते हैं इसकी बिल्ड क्वालिटी की। यहां आपको IP68 + IP69 रेटिंग मिलेगी, जिसका मतलब है कि पानी या धूल से फोन को काफी अच्छी सुरक्षा मिलेगी। साथ ही फोन में Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दिया जाएगा। इसके अलावा, यह फोन मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफाइड भी होगा। यानी अगर फोन गलती से हाथ से गिर जाता है, तो इसकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी के कारण नुकसान होने का जोखिम कम रहेगा।

 बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में Motorola ने इस बार काफी बड़ा अपग्रेड दिया है। इस फोन में आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी।  इसके साथ ही 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा। यानी फोन का बैटरी बैकअप काफी अच्छा रहने वाला है और चार्जिंग भी पहले के मुकाबले काफी तेज होगी।

कैमरा सेटअप

अब बात करते हैं फोन के कैमरा सेटअप की। बैक साइड पर आपको 2 कैमरा सेंसर देखने को मिल सकते हैं, जिनमें 50MP प्राइमरी कैमरा — OIS सपोर्ट के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा कैमरा से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी, दोनों का अनुभव काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इससे सेल्फी और वीडियो कॉल का अनुभव भी काफी बढ़िया रहने वाला है। Motorola अपने स्मार्टफोन्स में कई AI कैमरा फीचर्स भी देता है, इसलिए कुल मिलाकर इस फोन की कैमरा परफॉर्मेंस अच्छी और डीसेंट रहने की उम्मीद है।


Motorola Edge 70 Fusion

सॉफ्टवेयर और ऑडियो

सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन में आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 देखने को मिलेगा, जो Motorola के Hello UI के साथ आएगा। उम्मीद की जा रही है कि Motorola इस फोन के लिए 3–4 साल के मेजर Android अपडेट्स का वादा कर सकता है। ऑडियो के लिए फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स  मिलेंगे। इसके साथ Dolby Atmos का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। यानी फोन की साउंड क्वालिटी काफी लाउड और क्लियर  रहने की उम्मीद है।


डिस्प्ले

अब बात करते हैं फोन के डिस्प्ले की। इसमें आपको:

  • 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले
  • 1.5K रेजोल्यूशन
  • क्वाड-कर्व्ड पैनल
  • 144Hz रिफ्रेश रेट
  • 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस

देखने को मिल सकती है। इतनी ज्यादा पीक ब्राइटनेस के साथ आउटडोर में भी डिस्प्ले आसानी से विजिबल रहेगा। इसके अलावा फोन में:

  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • HDR10+ सपोर्ट
  • Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दिया जाएगा। साथ ही आपको इसमें कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिलेगा।


परफॉर्मेंस और स्टोरेज

  • RAM और स्टोरेज के लिए फोन के कई वेरिएंट देखने को मिल सकते हैं:
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज
  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज
  • प्रोसेसर की बात करें तो यहां Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेटदिया जाएगा।


कनेक्टिविटी और एक्स्ट्रा फीचर्स

कनेक्टिविटी के मामले में फोन में आपको:मिलने वाले हैं।

  • डुअल 5G सपोर्ट
  • Wi-Fi और Bluetooth
  • OTG सपोर्ट
  • सभी जरूरी बेसिक सेंसर


लॉन्च डेट और कीमत (संभावित)

फोन के ये सभी फीचर्स और डिजाइन डिटेल्स लीक्स और सामने आई जानकारी पर आधारित हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह फोन मार्च में भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है। कीमत की बात करें तो, मेरी उम्मीद के मुताबि यह फोन ₹20,000 से ₹25,000 के बीच लॉन्च हो सकता है। अब आप कमेंट करके जरूर बताएं इन फीचर्स के हिसाब से आपके अनुसार इस फोन की सही कीमत कितनी होनी चाहिए ?


यह भी पढ़े - गांव में खराब 5G नेटवर्क से परेशान ग्रामीणों ने जियो कर्मचारी को टावर से बांधा



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Jio SIM Permanently कैसे बंद करें? | Jio SIM Close करने का आसान तरीका

Motorola Edge 60 Fusion: Price, Specifications, Features & Review

Motorola Signature: कीमत, स्पेसिफिकेशन्स, कैमरा, बैटरी और फीचर्स