MyJio App में Upcoming Plan को Activate कैसे करें? जानिए पूरा Process और FAQ

MyJio App में Upcoming Plan को Activate कैसे करें? जानिए पूरा Process और FAQ

अगर आप एक जिओ सिम यूजर हो और अपने एडवांस रिचार्ज करवा रखा हैं | आज के इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे कि MyJio Application के अंदर अपने Upcoming Plan (एडवांस रिचार्ज) को कैसे चेक करते हैं, यह ऑटोमैटिक कैसे एक्टिवेट होता है और कैसे खुद आप एक्टिव कर सकते हो आप | समय-समय पर MyJio App में अपडेट्स आते रहते हैं, जिससे ऐप के ऑप्शंस में थोड़ा बदलाव हो सकता है। इसलिए आपको सबसे आसान और सरल ट्रिक शेयर करेंगे हम | 


MyJio App में Upcoming Plan देखने और Activate करने का तरीका


MyJio App में Upcoming Plan देखने और Activate करने का तरीका

MyJio App खोलें:- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में MyJio एप्लिकेशन ओपन करें।  एप्लीकेशन के टॉप पर (ऐप के ऊपरी हिस्से में ) Available  ऑप्शन Search Bar का उपयोग करें |  


Search Bar



Search Bar पर क्लिक करें।  सर्च बार में “View My Plan” लिखकर सर्च करें। फिर  "View My Plan"ऑप्शन पर क्लिक करे | उसके बाद डायरेक्ट My Plan पेज आपके सहमने ओपन हो जायेगा, और आपको  प्लान Details  नज़र आएगी अपने जिओ नंबर की सभी | 


View my plan


Plan Details वाले ऑप्शन पर आपको 2  नए सेक्शन दिखाई देंग |  Currently Active Plan और Upcoming Plan | Currently Active आपका वर्तमान में चल रहा रिचार्ज प्लान होता हैं । Upcoming Plan: आपका एडवांस या दूसरा किया गया रिचार्ज प्लान। 



Plan Details


महत्वपूर्ण चेतावनी: "Active" बटन पर तुरंत क्लिक न करें!

Upcoming Plan वाले सेक्शन में नीचे आपको “Active” का एक बटन दिखाई देगा। ध्यान दें: यदि आप इस Active बटन पर क्लिक कर देते हैं, तो आपका नया प्लान तुरंत स्टार्ट हो जाएगा। इससे आपके वर्तमान प्लान की बची हुई वैलिडिटी (Validity) पूरी तरह से बेकार (Waste) हो जाएगी, क्योकि आपका वर्तमान प्लान तो चले रहा था अब आपका  Upcoming प्लान की वैलिडिटी भी उसी समय से शुरू हो जाएगी जबसे अपने Active ऑप्शन पर क्लिक कर, अपना प्लान एक्टिव कर लिया होगा | 

सही प्रक्रिया: यदि आपका वर्तमान प्लान (उदाहरण के लिए) 5 मार्च 2026 को समाप्त हो रहा है, तो 5 मार्च के बाद आपका Upcoming Plan अपने आप (Automatically) एक्टिवेट हो जाएगा। इसके लिए आपको मैन्युअली (Manually) कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है।


MyJio Upcoming Recharge से जुड़े मुख्य सवाल और उनके जवाब (FAQ)


Quetion 1: अगर गलती से दो रिचार्ज हो जाएं, तो दूसरे रिचार्ज का क्या होगा?

उत्तर: आपका पहला प्लान (Current Plan) अपनी पूरी वैलिडिटी के साथ चलता रहेगा। जैसे ही पहला प्लान खत्म  (Expire) होगा, अगला Upcoming Recharge ऑटोमैटिक एक्टिवेट हो जाएगा।


Quetion 2: MyJio App में Upcoming Plan का ऑप्शन दिखाई नहीं दे रहा है, क्या करें?

उत्तरपेमेंट अपडेट में देरी: यदि आपने रिचार्ज Google Pay, PhonePe, Paytm आदि से  करवाया है, तो कभी-कभी रिचार्ज सफल होने के बाद भी MyJio App में शो होने में थोड़ा समय लगता है। अगर आपको रिचार्ज करे को 2 घंटे से ज़ादा का टाइम हो गया हैं और अभी भी Myjio App में आपको Upcoming में अपना प्लान/रिचार्ज नहीं नज़र आ रहा | फिर आप जिओ हेल्पलाइन पर Customer care में बात करे | 


Quetion 3: अगर 2 से अधिक (3 या 4) एडवांस रिचार्ज हो जाएं, तो क्या होगा?

उत्तर: आपके जितने भी Extra रिचार्ज होंगे, वे सभी सुरक्षित रूप से Upcoming Section में ही रहेंगे। सबसे पहले आपका  पहला प्लान खत्म होगा। उसके बाद दूसरा प्लान शुरू होगा | जब दूसरा प्लान खत्म हो जायेगा उसके बाद फिर तीसरा प्लान चालू होगा | 


नोट: इस विषय पर अधिक स्पष्टता के लिए आप हमारा यूट्यूब  वीडियो भी  देख सकते हैं 



यह भी पढ़े -  जिओ सिम घूम जाये तो कैसे बंद करे | 

यह भी पढ़े - Story TV का फ्री ट्रायल बिना पैसे कटवाए कैसे लिया जा सकता है। 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Realme P4 Power 5G Specifications – Display, Camera, Battery, Processor & More

Jio SIM Permanently कैसे बंद करें? | Jio SIM Close करने का आसान तरीका

Motorola Edge 60 Fusion Review in Hindi: Design, Display, Performance & Price